ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल का उग्र प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला
(रौनक साहू)
कसडोल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल के तत्वावधान में गुरुवार को गायत्री चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। देश की शिक्षा व्यवस्था में हो रही धांधलियों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों, पेपर लीक की घटनाओं और धांधली के कारण देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य अंधकार में लटक गया है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदारी लेने और सुधार करने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं, इसलिए उन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
कसडोल में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” और “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” के नारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम वर्मा योगेश बंजारे डॉ विशाल खुसरो गायत्री कैवर्तय नीलू चंदन साहू लक्ष्मी साहू गोविंद मिश्रा पंकज जयसवाल जागेश्वर वर्मा द्वारका निर्मलकर प्रकाश छतरी खिलावन डहरिया मुरारी धीवर रुद्र शंकर नरेंद्र छत्रीय लक्ष्मी शंकर जायसवाल चंद्र प्रकाश साहू जीतू धीवर साहिल यादव कमल पटेल गोल्डी साहू सूर्य यादव नागेश श्रीवास गणेश दास पेखन ध्रुव लीला धीवर पूरी राम कोसले अशोक पटेल हिंगेश्वर प्रसाद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





