पामगढ़ में प्रदेश स्तरीय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ आत्मीय स्वागत
{Pankaj Kurre}
पामगढ़ । प्रदेश स्तरीय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज पामगढ़ स्थित विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे सहित प्रदेश पदाधिकारियों का छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन जिला जांजगीर-चांपा की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों एवं युवा पत्रकार साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक बना रहा। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी योजनाओं तथा पत्रकारिता को और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने भी संगठन की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों की जानकारी उपस्थित पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि संगठन स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा और जनहित में कार्य कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे ने संगठन की मजबूती एवं एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है, और इसे सकारात्मक सोच एवं निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाना आवश्यक है। जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने भी संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन लगातार संगठनात्मक मजबूती, संवाद और सशक्त पत्रकारिता की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष वेद भूषण स्नेही, डॉ. संजय निराला, दशरथ राम साहू, डॉ. अजय खुटे सहित जिला अध्यक्ष शनि सूर्यवंशी, हृदय अनंत, उमेश प्रधान, मनप्रीत सिंह गांधी, सुनील दिनकर, विकास खूंटे, भारत चौहान, महेंद्र जाहिरे, कृष्णपाल देव खटकर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।





