त्योहार के बीच मुडपार संडी बंगला मे स्थित कंपोजिट शराब दुकान में ओवररेटिंग का आरोप, ग्राहकों में नाराजगी
(नीलकमल आजाद)
पलारी। त्योहार के बीच संडी बंगला के मुडपार में स्थित कंपोजिट शराब दुकान में शराब की बिक्री को लेकर ओवररेटिंग की शिकायत सामने आई है। ग्राहकों का आरोप है कि दुकान पर निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत में शराब बेची जा रही है। शुक्रवार शाम करीब 6:00 से 6:15 बजे के बीच अधिक राशि वसूले जाने को लेकर ग्राहकों और दुकान के सुपरवाइजर के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब की निर्धारित कीमत पूछने पर सेल्समैन द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और कथित तौर पर अधिक राशि लेकर शराब उपलब्ध कराई गई। त्योहार के कारण दुकान पर भीड़ अधिक थी, इसी का फायदा उठाकर ओवररेट का खेल चलने की बात ग्राहकों ने कही।
ग्राहकों ने मामले की शिकायत आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। वहीं इस संबंध में दुकान के सुपरवाइजर का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वही माह भर पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपने कार्यक्रताओ द्वारा घेराव कर ओवर रेंटिग बेचते हुए पकडा था तो कुछ दिन बंद रहा। त्योहारी सीजन में ओवररेटिंग की इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है और आबकारी विभाग से कार्रवाई की मांग की गई है।








