छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’ : हाईस्कूल सुन्द्रावन में बच्चों और शिक्षकों को किया जागरूक

(नीलकमल आज़ाद)

पलारी..छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत बलौदाबाजार जिला गिधपुरी थाना क्षेत्र के हाईस्कूल सुन्द्रावन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी उनेश देशमुख द्वारा बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आजकल ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी, ओटीपी शेयर करने से होने वाले फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।


थाना प्रभारी ने बच्चों को समझाया कि –
– अनजान लिंक पर क्लिक न करें
– अपना ओटीपी, बैंक पासवर्ड किसी से शेयर न करें
– किसी अनजान व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात न करें
– साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें


इस दौरान बच्चों और शिक्षकों ने “जागरूकता की एक सेल्फी” लेकर साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि मिली जानकारी को वे अपने परिजनों तक भी पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य अशोक वर्मा शाला समिति अध्यक्ष सुभाष घृतलहरे संरक्षक नीलकमल आजाद ब्याख्याता हुलेश कुमार साहू , शिक्षकगण भुवनलाल कोसरिया, उमेश वर्मा, योगेश चंद्राकर, टीकम दीवान, खुमेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा,दीनबंधु पटेल, ज्योति चौहान, सावित्री वर्मा योगेश रॉय, सुनंदा सायतोड़े और बडी संख्या मे हाईस्कुल और मिडिल स्कुल का छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

इन्हें भी पढ़े