अमित भंडारी केस में नया मोड़, आरोपी की तलाश में पुलिस ने गठित की विशेष टीम
{Pankaj Kurre}
जांजगीर-चांपा | थाना मुलमुला के अपराध क्रमांक 249/2026, धारा 103(1) बीएनएस के मामले में फरार अज्ञात आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा ने विशेष टीम गठित की है।
पुलिस आदेश के अनुसार, मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बारीकी से साक्ष्य एकत्र कर सभी पहलुओं पर विवेचना करते हुए फरार आरोपी की तलाश की जाएगी। टीम का नेतृत्व डॉ. मेलखण्ड प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा के निर्देशन में किया जाएगा।
9 पुलिसकर्मियों की टीम गठित
विशेष टीम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक शिवानंद सिंह, साइबर थाना जांजगीर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित कुल 9 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
टीम में प्र.आर. 402 घनश्याम कश्यप, प्र.आर. 347 राजकुमार चंद्रा, आरक्षक 655 प्रदीप दुबे, आरक्षक 232 शहबाज अहमद, आरक्षक 464 रामगोपाल भारती और आरक्षक 954 ओमप्रकाश डहरिया को भी शामिल किया गया है।









