सामाजिक एकीकरण एवं समन्वय हेतु प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले का पांच दिवसीय दौरा

दौरा में प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे, सहसचिव दिनेश बंजारे युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप श्रृंगी अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र उपस्थिति रहेंगे


रायपुर/कोरबा, 10 सितम्बर 2026 – प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले एवं प्रदेश पदाधिकारी गण पांच दिवसीय सामाजिक एकीकरण एवं संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले 12 सितंबर से प्रदेश के विभिन्न जिलों के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –
12 सितंबर – कोरबा
13 सितंबर – चिरमिरी, मनेंद्रगढ़ बैकुंठपुर
14 सितंबर – सुरजपुर अंबिकापुर कापू पत्थलगांव
15 सितंबर – लैलूंगा -रायगढ़
16 सितंबर – सारंगढ़
इस दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे, प्रदेश सह सचिव दिनेश बंजारे, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप श्रृंगी, अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र जी उपस्थित रहेंगे।

दौरा के दौरान सभी जिलों में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं युवा साथियों से बैठक कर संगठन विस्तार, सामाजिक एकता और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश कार्यालय प्रभारी कृष्णा कोशले ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संबंधित जिले के समाज प्रमुखों विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों कर्मचारी अधिकारी, महिला एवं युवाओ को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने अपील किया है।