हसदेव नदी में बड़ा हादसा: नहाने के दौरान तेज बहाव में बहे 3 युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

{Pankaj Kurre}

बलौदा | जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हसदेव नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर तीन युवक बह गए। बताया जा रहा है कि एक कार में चार युवक और चार युवतियां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक नदी में नहाने के लिए उतरे और तेज बहाव में बह गए।


बहने वाले युवकों में मुरारी साहू, पिता उत्तर साहू, निवासी कुंडा थाना पंडरिया, जिला कवर्धा, पवन लाल निवासी चिरमिरी और सचिन सिंह, पिता यशवंत सिंह, निवासी अंबिकापुर के नाम सामने आ रहे हैं। तीनों को चौकसे कॉलेज बिलासपुर के छात्र बताया जा रहा है। हालांकि, युवकों की पहचान और अन्य विवरण की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम ने हसदेव नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नदी के तेज बहाव के बीच लापता युवकों की तलाश लगातार जारी है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है।


फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और पुलिस तथा SDRF की टीम लापता युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़े