DEO एवं DMC ने विकासखण्ड कसडोल के समस्त प्राचार्य एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों का लिया बैठक
(रौनक साहू)
कसडोल। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के एस मेरावी एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा नरेन्द्र वर्मा द्वारा बुधवार को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा, समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कसडोल में शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न एजेन्डाओं पर समीक्षा बैठक लिया गया।
जिस पर प्रमुख रूप से प्रशस्त एप, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, एक पेड मां के नाम अंतर्गत पेड लगाने की समीक्षा, नशा मुक्त विद्यालय की जानकारी, MBU Validation की जानकारी, अपार आईडी की जानकारी, बालवाड़ी की जानकारी, ICT योजना की जानकारी, UDise की जानकारी, विद्यार्थियों की GP में एन्ट्री की जानकारी, शिक्षकों की प्रोफाईल एन्ट्री, स्कूल प्रोफाईल एन्ट्री, ड्राप बाक्स में बच्चों को इम्पोर्ट करना संबंधी सभी प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों से जानकारी ली गयी।




