शिक्षक रमाशंकर को मिला राज्य स्तरीय एजुकेशन स्कलप्टर अवार्ड 

कसडोल। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राजादेवरी विकासखंड कसडोल के शिक्षक रमाशंकर साहू को मिला राज्य स्तरीय एजुकेशन स्कलप्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एम .डी. एजुकेशन सोसायटी सरायपाली द्वारा कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के सहयोग छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों से शोध,साहित्य व शिक्षा जगत के प्रबुद्ध वर्ग के सानिध्य में शिक्षकों के व्यक्तित्व को दर्शाता राज्य स्तरीय संगोष्ठी सह सम्मान समारोह कार्यक्रम एजुकेशन स्कलप्टर अवार्ड -2026 का आयोजन 26 सितम्बर 2026 को कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के सभागृह में किया गया ।


‘राज्य स्तरीय मंच ‘ में राज्य के विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट शिक्षकों को मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष श्रद्धेय सुधीर गौतम ने संबोधन करते हुए कहा है कि राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन एम. डी. एजुकेशन सोसायटी द्वारा क्या जा रहा है यह समयोचित ,स्वागत योग्य एवं परिवर्तनकारी है । शिक्षक के विशिष्ट कार्यों का चिन्हांकन कर उन्हें प्रोत्साहित करना एक प्रेरणादायी कार्य है । कार्यक्रम में कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलसचिव डॉ. संदीप गाँधी ज़ी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विचार संवाद को समृद्ध किया।भूमि बिल्डकान एंड डेवलपर्स के प्रचार -स्तंभ श्री प्रमोद देहरी सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित रहे।मंच में राज्य के 125 लोकप्रिय शिक्षकगणों का सम्मान किया गया

सम्मान कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. अनिल कुमार प्रधान के नेतृत्व में एम डी एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष महेंद्र पसायत एवं कोषाध्यक्ष मनोज प्रधान , कोर कमिटी के सदस्य डॉ. गोपा शर्मा, धर्मेंद्र सरवन, श्रीमती रीता श्रीवास्तव, राजेश सूर्यवंशी और विरेंद्र साहू की टीम ने इस आयोजन को राज्य स्तर पर प्रेरणादायक और प्रभावशाली स्वरूप प्रदान किया। इस भव्य आयोजन में कलिंगा यूनिवर्सिटी का आकर्षक वातावरण अत्यंत प्रभावशाली रहा। सम्मेलन का विशेष आकर्षण इस आयोजन की स्मारिका का विमोचन रहा, जिसमें शिक्षकों के नवाचार और ज्ञान परंपरा के महत्व के नए आयाम प्रस्तुत किया गया है।


इन्हें भी पढ़े