संडी शराब दुकान में ओवररेटिंग और बिना सील शराब बिक्री की शिकायत पर विधायक संदीप साहू ने किया निरीक्षण
(नीलकमल आजाद)
पलारी। संडी बंगला मुड़पार स्थित सरकारी शराब दुकान में ओवररेटिंग और बिना सील की शराब बेचे जाने की व्यापारियों व ग्रामीणों की शिकायत पर आज क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू शराब दुकान पहुंचे और निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्टॉक और रेट लिस्ट की जांच की। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि दुकान में तय कीमत से ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है और बिना सील की बोतलें भी दी जा रही हैं।
विधायक संदीप साहू ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित आबकारी अधिकारी को फोन लगाकर तत्काल उचित कार्रवाई करने और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के साथ लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी संघ के सदस्य व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





