सतनामी समाज का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला 10, 11को मड़वा धर्मशाला में

प्रदेश भर से सामाजिक बुद्धिजीवि शिक्षाविद साहित्यकार एवं प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।


बलौदा बाजार — प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा 10 एवं 11 अक्टूबर को सतनाम धर्मशाला मड़वा गिरौदपुरी धाम में प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय निशुल्क आवासीय शिक्षा संगोष्ठी एवं सामाजिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। 10 अक्टूबर को सुबह 11बजे जांजगीर लोकसभा के सांसद सम्माननीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा समाज प्रमुखों की गरिमामय उपस्थिति में दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का शुभारंभ की जाएगी। उक्त दो दिवसीय शिक्षक संगोष्ठी में प्रथम दिवस सतनामी समाज के प्रबुद्ध कर्मचारी अधिकारी एवं शिक्षाविदों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समाज के योगदान विषय पर चिंतन मनन कर समाज के पहल से स्कूल एवं कॉलेज के संचालन तथा जरूरत मंद छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने उच्च शिक्षा हेतु कोचिंग मुहैया कराने पर गंभीर चिंतन मनन किया जाएगा। साहित्य प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज की साहित्यकारों व कलाकार तथा साहित्यकारों की लेखनी पर एकरूपता लाने तथा समाज में सामाजिक परिवर्तन हेतु साहित्यकारों के योगदान एवं सतनाम संदेश पत्रिका के को जन-जन तक पहुंचने पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। दूसरे दिन प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के संगठन का विस्तार करते हुए ग्राम इकाई से प्रदेश इकाई तक समाज के पढ़े लिखे लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने तथा 1 लाख लोगों को सदस्य बनाने के लक्ष्य पर कार्य करने हेतु जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष तथा प्रदेश पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समाज को प्रदेश तथा देश स्तर पर एक मंच में लाने के लिए विभिन्न संगठनों में एकीकरण एवं समन्वय पर संगठन प्रमुख द्वारा अपने विचार रखे जाएंगे। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में 33 जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण साहित्यकार स्कूल कॉलेज संचालक एवं महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले, प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे,प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप श्रृंगी ,महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंजलि बरमल तथा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष क जांगड़े व प्रशिक्षण कार्यशाला के संयोजक श्री डी एल डहरिया द्वारा समाज के अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला को सफल बनाने की अपील किया गया है।

इन्हें भी पढ़े