ब्लॉक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
(Madan Khandekar)
बिलाईगढ़ /सरसींवा। भारतीय लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा एवं चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा द्वारा गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को बस स्टैंड सरसींवा में विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन एवं बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भीषम प्रसाद साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं एवं INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ किए गए व्यवहार के विरोध में 8 अक्टूबर को “काला दिवस” के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में सरसींवा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश सोनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष दुबे यादव, ब्लॉक सचिव आनंद राम साहू, मंडल प्रभारी गेंदालाल साहू, पार्षद भूषण भारद्वाज, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशु जांगड़े, आकाश पांडे, रोहित साहू, अतुल्ला खान, लोकेश साहू, सेतु साहू, परसराम बंजारे, अनुज खटकर, सोमनाथ पटेल, भूषण मानिकपुरी, दिलीप कुर्रे, गौतम यादव, विजय सिदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा भीषम साहू ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।





