कसडोल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

कसडोल। आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर शुक्रवार को थाना प्रभारी अवनीश कुमार श्रीवास, तहसीलदार विवेक पटेल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष वारे द्वारा थाना क्षेत्र के दुर्गा समिति, गरबा समिति एवं शांति समिति के सदस्यों का सामूहिक बैठक लिया गया। बैठक में सुचारू रूप से नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये कई मुद्दों में चर्चा किया गया। चर्चा में मुख्यरूप से दुर्गा पूजा और विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था सहित समिति के सदस्यों को वालेंटियर के द्वारा पुलिस विभाग से समन्वय बनाकर विसर्जन करने की बात कहा गया।


इसके अलावा दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे के भीतर नगर में विराजमान जगत जननी जगदम्बा की प्रतिमा और समितियों द्वारा बनाये झांकी को बारी बारी से प्रदर्शन कर समय सीमा में विसर्जन करने की बात कहा गया। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी आमजनों से सुझाव लिया गया। जिसमें मौजूद तमाम जनप्रतिधियों ने नगर की मुद्दों पर बात किया। इसके अलावा प्रशासन के द्वारा मुख्य मार्ग में पंडाल नही लगाने निर्देशित किया गया। बैठक में तहसीलदार विवेक पटेल, थाना प्रभारी अवनीश कुमार श्रीवास, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ सुदीप मानिकपुरी, पार्षद भानु प्रताप साहू, पुनेश्वर मिश्रा,रामा धीवर, नीरज साहू, एल्डरमैन गोटी लाल साहू, पार्षद संतोष भारती, युवा नेता भावेश यादव, पार्षद प्रतिनिधि दीपक पटेल, जानू यादव, पत्रकार गुनीराम साहू, जय साहू, कार्तिक साहू, रौनक साहू, लोकनाथ साहू, गोपाल साहू, दिनेश श्रीवास, सीपी साहू, हृदय जायसवाल, दुर्गा समिती के सदस्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुये।