ठाकुरदिया में पुरानी रंजिश पर मारपीट, लोहे के कड़े से वारकर नाक की हड्डी तोड़ी
(नीलेश बंटी शर्मा)
कसडोल। कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठाकुरदिया में बीते शाम पुरानी दुश्मनी के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी नाक की हड्डी टूट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रकाश पैकरा पिता खोला राम निवासी ग्राम बगार, किसी काम से ग्राम ठाकुरदिया गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही नवीन पैकरा और दयाराम चौहान वहां ठाकुरदिया शराब भट्ठी में शराब पीने गए थे ।

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने प्रकाश को पीछे से धक्का देकर गिरा दिया। आरोप है कि दयाराम ने पिछे से प्रकाश को पकड़ा था और नवीन पैकरा ने हाथ में पहने हुए लोहे के कड़े से प्रकाश की नाक पर जोरदार वार कर दिया। हमले से प्रकाश के नाक की हड्डी टूट जाने से बहुत ज्यादा खून निकलने लगा। घटना के बाद घायल प्रकाश पैकरा ने तत्काल कसडोल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल का मुलायजा कराकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के द्वारा यह भी जानकारी मिली है कि नवीन पैकरा आदतन अपराधी किस्म का है जिसके खिलाफ पहले भी कसडोल थाने में मारपीट के मामले दर्ज है।





