नवरात्रि के तीसरे दिन SDM एवं नायब तहसीलदार ने किया माता रानी का दर्शन, प्रेम मंदिर थीम पंडाल का लिया जायजा

(नीलकमल आजाद)


पलारी। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन आज संडी बंगला में प्रशासनिक अधिकारियों ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई।

एसडीएम दिपक कुमार निकुंज एवं नायब तहसीलदार दिलीप कुमार सामल मथुरा के प्रेम मंदिर की थीम पर बने भव्य दुर्गा पंडाल में पहुंचे और माता रानी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।


इस दौरान अधिकारियों ने पूरे पंडाल, मंच स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और दुर्गा समिति के सदस्यों से व्यवस्था को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समिति के सदस्यों ने बताया कि अधिकारियों के आगमन से उनका उत्साह और बढ़ा है। इस मौके पर रामा साहू छोटू { देवेंद्र साहू } नेतराम साहू कौशल साहू मिलन साहू विक्की वर्मा राजेंद्र कुमार भारती रूपेंद्र चतुर्वेदी नीलकमल आजाद उपस्थित रहे