दो ट्रेलरो में जोरदार भिढत

(मदन खाण्डेकर)

गिधौरी.गिधौरी से बलौदाबाजार मार्ग पर एन एच 130 बी पर ग्राम बरपाली के धान मंडी के पास गुरुवार शाम 4बजे के आसपास बडा हादसा हुआ जिसमें दो ट्रेलरो में जबरदस्त भिडंतः से एक ट्रेलर चालक स्टेरिंग पर फंसकर गभीर रुप से घायल हो गया।और तडपता रहा।


दुसरा ट्रेलर चालक को कोई चोंटे नहीं लगा है और हालत ठीक है जबकि पहले ट्रेलर चालक बुरी तरह से स्टेरिंग फंसा रहा ।जिसे आननफानन में बरपाली के ग्रामीणों ने रस्सी और अन्य ट्रक के सहारे पर रस्सीसे खींचकर दुर्घटना ग्रस्त ट्रेलर को बडी ही मशक्कत और मुश्किल से चालक को बाहर निकाल गया है और नोमेश एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल अस्पताल भेजा गया चालक की गंभीर स्थिति के कारण बलौदाबाजार रिफर किया गया है गंभीर से घायल चालक कांती कुमार की कमर ,हाथ तथा एक पैर बुरी तरह टुट गया है और बेहोशी की हालत पर है। और स्थिति नाजुक बनी हुई है।

ट्रेलर क्रमांक सी जी 15 ईएफ 7343 के चालक कांतीकुमार ग्राम नुनेरा जिला कोरबा निवासी है जो ट्रेलर बुरी तरह से चकनाचूर हो गया हो गंभीर से घायल है दुसरा ट्रेलर सी जी 13 ए ड्ब्ल्यू 9475 के चालक को किसी तरह से चोंटे नही आया है घटना के बाद गिधौरी पुलिसमौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।और सडक हादसे में ट्रेलर को बीच सडक से हटाने के लिए गिधौरी पुलिस द्रारा क्रैन मंगाकर किनारे साईड पर करने की व्यवस्था किया जा रहा था