कसडोल से सिरपुर मुख्यमार्ग बदहाल, ग्रामीण परेशान, बड़े हादसे का इंतजार कर रहा पीडब्लूडी, क्या मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से आवागमन पर होगा सड़क निर्माण?
(Nilesh Sharma)
कसडोल। कसडोल से सिरपुर की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर हो चुका है, आपको बता दे कि सड़क जगह-जगह से जर्जर है, बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिससे गिट्टियां बाहर नजर आ रहा है, उल्लेखनीय है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और वाहन चालक गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण हमेशा हादसे का डर बना रहता है। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग लगता है कि बिना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सड़क आवागमन के पहले उक्त मार्ग की मरम्मत नहीं करेगा।

सूत्रों की माने तो अभी हाल ही में शिवरीनारायण में सीएम के सड़क मार्ग से आवागमन की जानकारी मिलने पर शबरी की नगरी के जर्जर सड़को को पैराशूट अधिकारियों ने एक दिन में गुणवत्ताहीन लेप लगाकर अपनी पीठ थपथपा लिया। लेकिन जागरूक नागरिक विभाग के गैर जिम्मेदार अधिकारियों की कारस्तानियों को जगजाहिर कर दिया। फिलहाल कसडोल नगर की मुख्य सड़क गुरुघासीदास चौक से हड़हापारा चौक तक बद से बत्तर है, इसके अलावा कसडोल से बलार चौक से बया मार्ग भी जर्जर है, लेकिन कसडोल के अधिकारी और क्षेत्रीय नेता इतने गैर जिम्मेदार है जिसके कारण सड़क की हालात जर्जर है। साथ ही कसडोल से सिरपुर मार्ग की सड़क में कोई न कोई राहगीर हादसे का शिकार होते रहता है। रात के समय तो यह और भी खतरनाक हो जाती है। इसके अलावा अभी वर्षा काल में लोगों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। स्थानीय आमजनों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग किया है इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराया जाए। नहीं तो आमजन उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन का होगा।





