क्यों मरते हो सनम के लिए वह दुपट्टा भी न देगी कफ़न के लिए: राजेंद्र मौर्य

कसडोल। क्यों मरते हो सनम के लिए वह दुपट्टा भी न देगी कफ़न के लिए – मारना है तो मर वतन के लिए तुझे तिरंगा मिलेगा कफ़न के लिए यह शब्द कवि राजेंद्र मौर्य ने कवि सम्मेलन में कहा। आपको बता दे कि एकता नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने स्रोताओ को खूब गुदगुदाया। वहीं कवियों ने कविता पाठ करते हुए वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लड़कियों को सजग रहने कहाँ गया।


ज्ञात हो कि 15 अक्टूबर गुरुवार को नवरात्र पर्व के बीच एकता नव दुर्गा उत्सव समिति पारस नगर सेक्टर 2 द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें बिलासपुर से राजेन्द्र मौर्य, पश्चिम बंगाल के आसन सोल से पवन बांके बिहारी, धरसींवा से ऋषि वर्मा, रायगढ़ से नरेंद्र गुप्ता, भटगांव से दाता दीवाना, बिलासपुर से अंजुलता अंजू सहित कवियों को आमंत्रित किया गया था जिन्होंने उपस्थित स्रोताओ को खूब गुदगुदाया और कविता के माध्यम से कई शिक्षा भी दिया गया। इसी कड़ी में नरेंद्र गुप्ता ज्वाला ने इन दिनों गरबा के नाम पर कई जगह हो रहे फुहड़ता पर काब्य रचना पढ़ते हुए कहाँ कि कोई कोठी या तो कोई हुजरे में जाइये महफ़िल कोई गए गुजरे में जाइये नंगा नाच करने का शौक है तो आप लोग गरबे में नहीं किसी मुजरे में जाइये। इसी तरह उन्होंने लव जिहाद आदि में लड़कियों पर हो रहे अत्याचार पर काब्य पाठ करते हुए लड़कियों को सजग किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूत पूर्व विधायक अरुण कुमार मिश्रा, वर्तमान विधायक संदीप साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू चन्दन साहू, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, एल्डरमैन शीला वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


इन्हें भी पढ़े