खोखरी में 10 नवंबर को सजेगा नृत्य-संग्राम का मंच, एकल से लेकर समूह नृत्य तक होगी प्रतियोगिता

{Pankaj Kurre}

जांजगीर-चांपा । जिले के ग्राम पंचायत खोखरी में दीपावली के पावन अवसर पर ग्राम खोखरी में कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जय मां लक्ष्मी सेवा समिति खोखरी एवं समस्त ग्रामवासियों के आयोजन में 10 नवंबर 2026, मंगलवार को मंदिर चौक, डोंगिया पारा, ग्राम खोखरी में रात्रि 8 बजे से भव्य नृत्य संग्राम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकार अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में एकल एवं युगल नृत्य के लिए प्रवेश शुल्क 150 रुपये तथा समूह नृत्य के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10,001 रुपये, द्वितीय 7,001 रुपये, तृतीय 5,001 रुपये, चतुर्थ 3,001 रुपये और पंचम पुरस्कार 1,001 रुपये रखा गया है।

वहीं, एकल एवं युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 4,001 रुपये, द्वितीय 3,001 रुपये, तृतीय 2,001 रुपये, चतुर्थ 1,001 रुपये और पंचम पुरस्कार 501 रुपये प्रदान किया जाएगा।

समिति ने सभी प्रतिभागियों और कला प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।

इन्हें भी पढ़े