GGU बिलासपुर में पीएचडी के लिए सुदेश दिनकर ने हासिल की सीट, क्षेत्र का बढ़ाया मान
{Pankaj Kurre}
पामगढ़ । गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU), बिलासपुर में पीएचडी (Ph.D.) की पढ़ाई के लिए पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भलवाही के रामखिलावन दिनकर के पुत्र सुदेश दिनकर ने सीट प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की है। उनकी इस सफलता से परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
सुदेश दिनकर की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता पर लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

