पामगढ़ के लक्ष्मण पटेल ने हासिल की पीएचडी की सीट, क्षेत्र का बढ़ाया गौरव!

{Pankaj Kurre}

पामगढ़ । अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में पीएचडी (Ph.D.) गणित विषय की पढ़ाई के लिए लक्ष्मण पटेल पिता पीतांबर पटेल, निवासी कोसीर ने सेट-2024 क्वालिफाई करने के बाद सीट हासिल कर बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की है। वर्तमान में वे शासकीय दंतेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर में सहायक प्राध्यापक (अतिथि) के रूप में सेवारत हैं।

लक्ष्मण पटेल की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

इन्हें भी पढ़े