गिधौरी -शिवरीनारायण जर्जर सड़क मार्ग पर कैप्सुल ट्रक में दबकर 12वर्षीय मासुम की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही सामने आई।
गिधौरी शिवरीनारायण शबरी सेतु में लगा घंटों जाम।
मदन खाण्डेकर
गिधौरी। गिधौरी से शिवरीनारायण मार्ग की जर्जर एवं जानलेवा सडक गड्ढे में तब्दील हो गया है भारी वाहनों की तेजरफ्तार आवाजाही से जहां आये दिन दुर्घटना हो रहा है। और रविवार को तकरीबन 1बजे गिधौरी शिवरीनारायण मार्ग कू काली मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हो गया ।जिसमें 12वर्षीय मासुम की कैप्सूल ट्रक से कुचलाकर मौत हो गया।इस हादसा से क्षेत्र में शोक और आक्रोश हो गया है।
बता दे की गिधौरी शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर एक बार फिर खुन लाल हो गया ।जर्जर और गड्ढों से भरी सडक और भारी वाहनों की अनियंत्रित तथा तेजरफ्तार कैप्सूल ट्रक क्र. सी जी 22एक्स 1164…से 12 वर्षीय बालक विवेक कुमार दिनकर पिता जीवन कुमार दिनकर ग्राम डोंगाकरौद निवासी की दबकर मौत हो गया ।विवेक दिनकर अपने मोहन दिनकर के साथ ग्राम डोंगाकोहरौद से गिरौदपुरी मेला जा रहा था । उसी दौरान हादसा हो गया ।और मृतक बालक के दादा मोहन दिनकर घायल हो गये थे जहां ईलाज चल रहा है इधर घटना के बाद गिधौरी शिवरीनारायण मार्ग पर दोनो तरफ एवं महानदी शबरीसेतु पुल वाहनों की लम्बी जाम लग गया और आवागमन घंटों तक बाधित रहा ।घटना की जानकारी शिवरीनारायण पुलिस मिलते ही मौके पर पहुंचे और मासूम बालक की शव को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया ।
सड़क की बदहाली और लापरवाही ने उसके सपनों को हमेशा के लिए थाम दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क की हालत लंबे समय से अत्यंत खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ा हुआ डामर और धूलभरी सतह दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह संचालन ने हालात को और भी खतरनाक बना दिया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
यह घटना केवल एक परिवार का निजी दुख नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। एक मासूम की मौत ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत, यातायात नियंत्रण और निगरानी की ठोस व्यवस्था की जाती, तो शायद आज विवेक हमारे बीच होता।क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगें शिवरीनारायण–गिधौरी मार्ग की तत्काल उच्च गुणवत्ता के साथ मरम्मत एवं पुनर्निर्माणभारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर सख्त कार्रवाई। यातायात निगरानी और पुलिस पेट्रोलिंग जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है।









