पोला त्यौहार के पावन पर्व पर ग्राम हरिनभट्टा में निकली भोजली यात्रा, धूमधाम से मनाया पर्व
(नीलकमल आजाद)
पलारी..पोला त्यौहार के पावन पर्व पर ग्राम हरिनभट्टा में परंपरागत रूप से भोजली यात्रा निकालकर हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाया गया।
रक्षाबंधन के दिन बोई गई भोजली को युवतियों और महिलाओं ने आज अपने सिर पर रखकर गांव की प्रमुख गलियों में भ्रमण किया। इस दौरान “भोजली-भोजली” के पारंपरिक गीतों से पूरा गांव गूंज उठा।
यात्रा के बाद ग्रामीणों ने एक-दूसरे को भोजली देकर मित्रता और प्रेम का प्रतीक माना और सुख-समृद्धि की कामना की। पोला पर्व पर बैलों की पूजा कर किसानों ने अपनी समृद्धि और अच्छी फसल की प्रार्थना की।
गांव में भोजली यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमंत कन्नौजे मोहन पटेल पुष्प राज मानिकपुरी मुकेश कन्नौजे गजानंद कन्नौजे पुस्तमपटेल मोहन बंजारे सुखदास बंजारे नंदू साहू सरपंच पूनम रोहित श्रेय एवं गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





