जनपद पंचायत जशपुर के कैंपस में मिला शराब के बोतलों का जखीरा  

(बब्लू तिवारी)

 जशपुरनगर। यहां के जनपद पंचायत कार्यालय के कैंपस के पीछे मनरेगा कार्यालय के बगल में शराब के बोतलों का जखीरा पड़ा मिला है। इस कैंपस में ही एक वरिष्ठ कृषि अधिकारी का भी कार्यालय है। मगर जहां बोतलों का खजाना है उसके ठीक बगल में नरेगा का ऑफिस है।

बोतलों को देख कर ऐसा लग रहा है मानो यहां पर रोज शराब खोरी होती है। एक ओर जहां भारत सरकार स्वच्छता के नए आयाम पर है वहीं दूसरी ओर शासन के लोग ही इस तरह गंदगी फैला रहे है।बताया जाता है कि यहां के कलेक्टर का सख्त हिदायत है कि कोई भी कार्यालय में गंदगी दिखाई नहीं देनी चाहिए यहां तक कि किसी के गुटखा खा कर थूके जाने पर रुपए 1500 का जुर्माना कलेक्टर ने लगा रखा है। ऐसे में इसी गंदगी की क्या कीमत कार्यालय मुख्या को चुकानी पड़ेगी यह देखना दिल चस्प होगा।जनपद के प्रोग्रामर ऑफिसर से पूछे जाने पर इस बात की जानकारी से इनकार किया गया है।






इन्हें भी पढ़े