शासकीय प्राथमिक शाला हाई स्कूल मुड़पार (ब) में भव्य वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़ / ग्राम पंचायत मुड़पार (ब) में शासकीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें स्कूल के बच्चों के द्वारा बहुत ही सुन्दर छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा नित्य में भाग लेकर छत्तीसगढ़ की परंपरा पर फोकस किया गया।
वार्षिक उत्सव के महत्व को समझने के लिए, यह जानना आवश्यक है कि यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर है, बल्कि यह विद्यालय और समुदाय के बीच एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रिती अजय दिव्य अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत मुड़पार ब की सरपंच श्रीमती दिलेश्वरी विश्वनाथ जाहिरे सरपंच संघ उपाध्यक्ष पामगढ़ अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में रुपचंद साहू जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पामगढ़ जवाहर लाल जाहिरे प्राधिकृत अधिकारी लगरा हुलास दिवाकर उपसरपंच विद्यालय प्राचार्य सेवक राम राठौर एवं ग्राम पंचायत के पंचगण शाला विकास समिति के अध्यक्ष मनोबल सिंह जाहिरे सभी सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439









