हाई स्कूल चिखली में विकासखंड स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का भव्य आयोजन, विधायक संदीप साहू और कविता प्राण लहरे के मुख्य आतिथ्य में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत

(रौनक साहू)

​कसडोल। विकासखंड कसडोल के ग्राम चिखली स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में विकासखंड स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का भव्य और गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के इस विशेष अवसर पर स्कूल पहुँचने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें व गणवेश प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। विकासखंड कसडोल को गौरवानवित करने वाले छात्रा कु. स्मृति निषाद (कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में छत्तीसगढ़ में सातवां स्थान) व नितेश देवांगन (नौवां स्थान) को व अन्य बच्चे जो प्रवीण सूची में नाम दर्ज किये हैं को मेडल पहनाकर सम्मान किया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं राजकीय गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


“मुख्य अतिथियों की गरिमामयी थी उपस्थिति”

इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप साहू (विधायक, कसडोल विधानसभा क्षेत्र) रहे। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती कविता प्राण लहरे (विधायक, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्रीमती कुसुम पैकरा (अध्यक्ष, जनपद पंचायत कसडोल) द्वारा की गई। ​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में निम्नलिखित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया:
​माननीय श्री देवानंद नायक (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत ककसडोल, नागेश्वर साहू (अध्यक्ष, नगर पंचायत कसडोल)
​माननीय सुश्री गायत्री बरिहा (जिला पंचायत सदस्य)
​माननीय श्रीमती सुंदर बाई बरिहा (जनपद पंचायत सदस्य) जीवनधन बरिहा (मंडल अध्यक्ष)
​श्रीमती जनक कुमारी कन्हैया पटेल (सरपंच, ग्राम पंचायत चिखली)
​शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार: अतिथि
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक संदीप साहू ने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की धुरी है। शासन द्वारा बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक महोदय ने बच्चों मैं उत्साह भरते हुए अपने पढ़ाई जीवन की बातें साझा की एवं हाई/हायर सेकेंडरी के बच्चों को पढ़ाई के अलावा अपने आपको तीन घंटा अपने भविष्य को गढ़ने के लिए देना होगा जिससे भविष्य में बड़े से बड़े पदों को हासिल किया जा सके। बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने सभी नवप्रवेशी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पालकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। साथ ही साथ लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा के लिए कराते का प्रशिक्षण लेना चाहिए जो अपने लिये एक रक्षाकवच है। कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम पैकरा सहित अन्य अतिथियों ने भी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। देवानंद नायक ने कहा कि यह प्रवेशोत्सव एक प्रकार से उत्सव के साथ स्कूल प्रवेश करना है जहां शासन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं अपने आप को गढ़ने के लिए विशेष विद्या की मंदिर में प्रवेश करना है।
*यह थे ​सफल आयोजन के सूत्रधार*
इस भव्य और सफल आयोजन के मुख्य आयोजक अरविंद ध्रुव (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) एवं नीलमणी साहू (विकासखंड स्रोत समन्वयक) रहे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ध्रुव ने अतिथियों की गरिमामई उपस्थित के लिए धन्यवाद देते हुए शासन के द्वारा दिए जाने वाले सभी निशुल्क योजनाओं जिसमें निशुल्क पाठ्यपुस्तक, निशुल्क गणेश, निःशुल्क मध्यान भोजन, छात्रवृत्ति इत्यादि योजनाओं को बताते हुए पालकों को बड़ी से बड़ी संख्या में अपने बच्चों को शासकीय शालाओं में प्रवेश दिलाने की अपील की। इस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप देने में कसडोल विकासखंड के समस्त संकुल समन्वयकों, श्री व्यापारी राम वर्मा (प्राचार्य, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चिखली) और श्री पुरुषोत्तम लाल डड़सेना (प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल नवागांव) एवं चिखली के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं विकासखंड कसडोल के समस्त प्राचार्य का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में सफल मंच संचालन कर रहे संतोष कुमार वर्मा (पूर्व प्राचार्य स्वामी आत्मानंद गुरु घासीदास शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कसडोल) एवं सुरेंद्र साहू (सीएससी बालक कसडोल) का विशेष योगदान रहा। ​समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि जिसमें श्री युधिष्ठिर नायक मंडल अध्यक्ष सोनाखान, सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री कपिल देव नायक, विजय कश्यप, योगेश बंजारे (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि), युवा नेता अवस्थी जी एवं ग्राम पंचायत चिखली के पूर्व सरपंच व वर्तमान में सरपंच प्रतिनिधि कन्हैया पटेल जी, समीप के ग्राम पंचायतो के सरपंच एवं णगणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण और स्कूली बच्चे साथ ही बीआरसी कार्यालय से श्रीमती सविता चंभारे, रामदयाल पटेल, गोरेलाल साहू एवं अगर सिंह पैकरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसी कड़ी में नीलमणी साहू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते इस प्रवेशोत्सव में उपस्थित होकर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़े