IPL मैच के तर्ज में कसडोल नगर में हुआ भव्य सिक्स एंड साइड प्रतियोगिता, ग्राम खर्वे की टीम ने मारी बाजी

(हेमंत बघेल)

कसडोल। क्रिकेट प्रतियोगिता की बात करें तो न सिर्फ शहरों में बल्कि ग्रामीण अंचलों में भी क्रिकेट पसंदीदा खेलो में एक है, इसी तारतम्य में हर साल की भांति इस साल भी कसडोल नगर में सिक्स एंड साइड प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें फाइनल मैच ग्राम खर्वे के साथ कोरबा-सर्वा के बीच हुआ। जिसमें बाजी ग्राम खर्वे के खिलाड़ियों ने मारी।

आयोजन समिति के शैलेन्द्र साहू ने बताया IPL फार्मेट में मैच कराया गया, मैच 6 ओवर के साथ 8 खिलाड़ियो का था कुल 32 टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमे ग्राम खर्वे की टीम प्रथम स्थान पर रहा वही दूसरे स्थान पर कोरबा-सर्वा की टीम रहा साथ तीसरे स्थान में ग्राम लाहौद के खिलाड़ी रहे, हर साल ये मैच शीतकालीन छुट्टी में रखा जाता है जिसका लुफ्त उठाने आस पास से सैकड़ो की संख्या में लोग पहुँचते है बहरहाल प्रथम पुरस्कार 31 हजार था, द्वितीय पुरूकार कोरबा-सर्वा को मिला इनाम की राशि 15 हजार रहा जिसे विमल वैष्णव पार्षद, पंकज धृतलहरे सहित हरिकांत साहू कर्मा रेस्टोरेंट द्वारा दिया गया जबकि तीसरे स्थान पर ग्राम लाहौद रहे जिसे 8 हजार नागेश्वर साहू अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कसडोल द्वारा दिया गया। पूरे मैच में बेस्ट प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ़ द सीरीज 2500 सौ और ट्राफी वेदव्यास साहू साहू द्वारा पप्पू को दिया गया जो कोरबा-सर्वा के खिलाड़ी रहे। पूरे मैच में आयोजक समिति एवं विशेष सहयोग के रूप में स्टार लाइन स्पोर्ट्स क्लब कसडोल, शैलेन्द्र साहू रौनक गिफ्ट कार्नर, जय साहू पत्रकार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, विजय साहू पत्रकार प्रिंट मीडिया, संतोष जायसवाल, पूरन साहू, युवराज, चित्रकान्त वर्मा, रामफल, रुद्रेश तिवारी, सन्तोष साहू ,सन्तोष वर्मा, कमलेश कश्यप, कुलदीपक, संजय, हितेश पाटले, रामकुमार सहित अन्य मौजूद रहें।