महानदी शबरी सेतु पुल में टला बड़ा हादसा, जाम में अनियंत्रित हुई ट्रक, तीन बाइक को रौंदा, महिला हुई घायल, मचा अफरातफरी, दर्जनभर से ज्यादा बाइक क्षतिग्रस्त
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी। मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। जांजगीर जिला और बलौदा बाजार जिला को जोड़ने वाली महानदी पुल पर मंगलवार की शाम जाम लगी हुई थी। इसी दौरान महानदी शबरी सेतु पुल पर एक ट्रक बेकाबू हो गई और सामने खड़ी तीन बाइक को अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। और देखते ही देखते ट्रक से बचने के लिए दर्जनभर से अधिक बाइक सवार अपनी बाइक को छोड़कर भागने लगे। जिसे उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में एक महिला घायल हुई है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के महानदी पुल की है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 6 बजे के आसपास महानदी पुल पर आवाजाही अधिक होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हुई थी। इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रही एक 16 चक्का ट्रक सीजी 11 ए एल 8265 के चालक ने वहान से अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने खड़ी तीन बाइक को अपने चपेट में ले लिया। बाइक सवार किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे। किंतु पीछे बैठी महिला भाग नहीं पाई और वह ट्रक के चपेट में आ गई जिससे वह घायल हो गई। उसके हाथ पैर कमर में चोटे आई है। ट्रक के दोनों पहिए में बाइक फंसने के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाई किंतु सामने बाइक सवार लोगों की कतार लगी थी। जिसमें अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते सभी अपना जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर मौके से भागने लगे। जिससे लगभग दर्शन भर बाइक से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना का मुख्य कारण

“गिधौरी-शिवरीनारायण मार्ग की जर्जर सड़क”
गिधौरी -शिवरीनारायण मार्ग की सड़क बरसात के समय से ही जानलेवा जगह-जगह पर गड्डे हो गया है और योजना भारी वाहन गुजर रहे हैं तथा गिधौरी से शिवरीनारायण मार्ग की सड़क बेहद की खराब होकर बड़े बड़े गड्ढे होकर पोखर में तब्दील हो गया है योजना बड़े वाहन सड़क पर खराब होने से हमेशा घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है लोकनिर्माण विभाग कुंभकर्णी के नींद में सोते हुए हैं बरसात में इस मार्ग पर अनेकों घटना हो चुकी है ।इस बात की जानकारी शासन प्रशासन होने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

शिवरीनारायण मंदिर दर्शन के लिए मुख्य मार्ग है परन्तु नेता मंत्री भी अनदेखा किया जा रहा है एक फरवरी को शिवरीनारायण में विशाल मांगी मेला लगना है किंतु गिधौरी-शिवरीनारायण मार्ग की जर्जर सड़क से राहगीरयो को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा ।इस मार्ग पर घटना का उद्देश्य मात्र सड़क की हालत बहुत ही दैनिय हो गई है जिसके कारण योजना हादसा हो रही है


