बोर चालू करते समय करंट के चपेट में आया नाबालिक, घर का बुझा चिराग

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर चांपा । पामगढ़ क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम अभय घृतलहरे पिता: दिनेश घृतलहरे, उम्र 17 वर्ष, कोसा (तिलक नगर) निवासी थे।

अभय ने हालही में 10 बोर्ड की एग्जाम दिलाया था। और वह अपने माता पिता के 3 बहन में इकलौते बेटा था।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 11 बजे नहाने के लिए अभय ने घर में लगे बोर (पम्प) को तार के माध्यम से चालू कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लग गया। करंट इतना जोरदार था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में हड़कम मच गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे से पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – पंकज कुर्रे मो • 7240976439

इन्हें भी पढ़े