टुण्डरी में स्कूटी वाहन को हाईवा वाहन ने मारी टक्कर, सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत
अपने भाई के सगाई कार्यक्रम में आया था एटीएम जा रहा था पैसे निकालने
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी। ग्राम कुण्डली में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टुंडरी के मुख्य मार्ग में स्कूटी में सवार एक युवक को हाइवा चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते जोरदार टक्कर मार दी हादसे में स्कूटी में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान विकास कश्यप उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने गाड़ी लेकर भाग रहे आरोपी ट्रक चालक को टुंडरी बैरियर के पास दौड़कर पकड़ा और पुलिस को हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि टुंडरी गांव के मुख्य मार्ग में रायगढ़ तरफ से शिवरीनारायण की ओर जा रही हाईवे क्रमांक सी जी 10 भी एस 9437 का चालक कुलदीप सिंह तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते स्कूटी वाहन क्रमांक सी जी 11 भी पी 2895 के चालक को ठोकर मार दिया घटना में खैरताल जिला जांजगीर चांपा निवासी विकास कश्यप की मौत हो गई है। बताया गया है कि मृतक अपने बड़े पापा के बेटे राकेश कश्यप के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने टुंडरी आया हुआ था इस दौरान मृतक के पिता शिव कश्यप ने मृतक युवक को एटीम से पैसे निकालने भेजा था इसी दौरान वह हाइवा वाहन की चपेट में आ गया। फिलहाल हाईवे चालक कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और हाइवा वाहन को भी जप्त कर लिया गया है इसके साथ ही शव को बिलाईगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है ।









