ABVP द्वारा हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर निकाला मशाल रैली, किया याद
KASDOL NEWS। अदम्य साहस और हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के 396 वे जन्मजयंती के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई कसडोल नगर द्वारा एक विशाल मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ो छात्र-छात्राओं और युवाओं ने शिरकत कर अपनी सांस्कृतिक जड़ो और राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाई। केसरिया ध्वज और मशालों से जगमगा उठा पथ गुरुवार शाम को आयोजित इस यात्रा की शुरुआत गायत्री चौक, हनुमान मंदिर कसडोल से हुई। हाथो में जलती मशालें और लहराते हुए भगवा ध्वज लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में भ्रमण किया। यात्रा के दौरान “जय भवानी-जय शिवाजी” और “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान हो गया। इस भव्य मशाल यात्रा के माध्यम से सभी युवाओं द्वारा शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बलौदाबाजार जिले के जिला संयोजक मलय कुमार साहू उपस्थित रहे यात्रा के अंतिम चरण में मलय साहू ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन केवल युद्धों की गाथा नही है, बल्कि सुशासन, नारी सम्मान और स्वाभिमान का जीवंत उदाहरण है। युवाओं से आग्रह किया कि वे शिवाजी महाराज की “राष्ट्र प्रथम” की भावना को अपने जीवन में उतारें और समाज निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम में अभाविप कसडोल नगर से गौतम साहू,नवीन साहू,मयंक साहू,निखिल साहू,तरुण जायसवाल,हिमांशु कैवर्त्य, सुधांशु साहू,अमित कैवर्त्य, केशरीनंदन निर्मलकर,प्रमोद साहू,ओमराज साहू,राजीव रजक,मनीष नायक,रुद्र यादव,दुर्गेश साहू ,समीर खूंटे ,आर्यन जांगड़े,समीर घृहतलहरे,अजीत नन,भरत ध्रुव,हेमंत चौहान,नागेश दास,डेविड पटेल,हरीश बंजारे इत्यादि नगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









