वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही, वायरल वीडियो से हुई पहचान, विदाई पार्टी समारोह के दौरान स्टंट…

(रौनक साहू)

बलौदाबाजार। बीते 31 जनवरी को वायरल वीडियो एवं विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पता चला कि ग्राम कटगी स्थित स्कूल के कुछ छात्रों के सांथ कई अन्य युवाओं द्वारा विदाई पार्टी समारोह के दौरान सड़क मार्ग में यातायात नियमों का उल्लंघन कर, खतरनाक तरीके से चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहनों से स्टंट किया। जा रहा था, जिससे आने जाने वाले लोगों को भी तकलीफ हो रही थी तथा आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस दौरान खतरनाक स्टंट करते हुए वाहनों में कई अवयस्क छात्र तथा स्कूल के ड्रॉप आउट छात्र भी शामिल थे। कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा वायरल वीडियो में खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे अनावेदकों पर कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी कसडोल को आवश्यक निर्देश दिया गया।

उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 02.02.2026 को उक्त वायरल वीडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न्यूज़ के आधार पर पहचान करते हुए कुल 26 लोगों को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर इन सभी के द्वारा चारपहिया वाहन एवं मोटरसाइकिल आदि में खतरनाक स्टंट करना स्वीकार किया गया। पकड़े गए लोगों में 16 अवयस्क बालक भी शामिल है, जिनके परिजनों को थाना कसडोल बुलाकर, उनके माध्यम से इन अवयस्क सभी बालकों को कड़ी फटकार लगाया गया एवं भविष्य में कभी भी ऐसा नहीं करने की उनके परिजनों द्वारा चेतावनी भी दिया गया। पकड़े गए अन्य 10 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170,126,135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई किया गया है तथा प्रकरण में 02 चारपहिया वाहन एवं 02 बाइक जप्त किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करते हुए संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चालन करने की धाराओं के तहत कुल 04 अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी कारवाई किया गया है। वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य वाहनों के संबंध में भी पहचान करवाई की जा रही है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की युवा वर्गों से खास अपील- ऐसे किसी भी अंवैधानिक कृत्यों या खतरनाक स्टंट आदि में ना पड़े। ऐसा कोई भी कृत्य आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यह आपके परिजनों के लिए पीडादायक साबित तो, हो ही सकता है, साथ ही आपके उज्जवल भविष्य के लिए भी रुकावट पैदा कर सकता है। साथ ही बच्चों के परिजन अपने बच्चों की नियमित रूप से निगरानी करें, उन्हें अच्छे बुरे के बारे में जानकारी दें, जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो एवं वह सभी समाज में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त कर सकें।

अनावेदकों के नाम…

1. भावेश देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी
2. प्रहलाद कैवर्त उम्र 18 साल निवासी ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी
3. भार्गव देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
4. पुरण चंद कैवर्त उम्र 18 साल ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी
5. कमलेश जायसवाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम अमोदी चौकी गिरौदपुरी
6. निशांत देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
7. पियूष देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
8. साहिल साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम अमलीडीह थाना गिधौरी
9. फिरु यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
10. होमेश देवांगन देवांगन उम्र 19 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल






इन्हें भी पढ़े