सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर महोबे ने दिए जांच के निर्देश
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर-चांपा । सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले की जांच के निर्देश जारी किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो में जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता और विभाग में पदस्थ एक वाहन चालक के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में आपत्तिजनक भाषा के उपयोग की बात सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया है।
कलेक्टर महोबे ने अपर कलेक्टर को पूरे मामले की जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


