पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

(रौनक साहू)

कसडोल। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिंदी माध्यम/गुरु घासीदास शास.उच्च. माध्यमिक विद्यालय कसडोल में भी विद्यार्थियों के लिए प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री वी.आर. मंडलेश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 05 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में 06 मई से 10 मई 2026 तक लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा। इसके पश्चात 11 मई से 15 मई 2026 तक प्रवेश की अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी।

प्राचार्य  मंडलेश्वर ने आगे बताया कि एक विद्यार्थी केवल एक ही विद्यालय में आवेदन कर सकेगा। “महतारी दुलार योजना” के अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई हैं। शेष सीटों पर प्रवेश लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। अतः सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की जाती है।

इन्हें भी पढ़े