नगर पंचायत पामगढ़ में बसपा अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी बसपा का कब्जा, सिद्धार्थ कमल खूंटे

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़। नगर पंचायत पामगढ़ में आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया की गई। जिसमें बसपा से सिद्धार्थ कमल खूंटे और भाजपा से जितेश कुर्रे ने नामांकन भरा। चुनाव में बसपा सिद्धार्थ कमल खूंटे को11 वोट पड़े और भाजपा के जितेश कुर्रे को 5 वोट पड़े , इस तरह सिद्धार्थ कमल खूंटे नगर पंचायत पामगढ़ के उपाध्यक्ष बने। इस प्रकार नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद पर बसपा का कब्जा हुआ।

जीत की खबर मिलते ही बसपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई शुभकामनाएं दी।






इन्हें भी पढ़े