एल्डरमैनो का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, एसडीएम ने दिलाया पद एवं गोपनीयता की शपथ
(भानु प्रताप साहू)
कसडोल। नगर पंचायत कसडोल के नगर भवन में शनिवार को शासन द्वारा मनोनीत तीन एल्डरमैन पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, उपाध्यक्ष डॉ. सुदीप दास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें। कार्यक्रम में एसडीएम रामरतन दुबे ने मनोनीत एल्डरमैन शिला वर्मा, गोटीलाल साहू और राजेंद्र श्रीवास को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके बाद मुख्यतिथि गौरीशंकर अग्रवाल ने सभा को संबोधन में कहा कि आप सभी नगरवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से ही नगर में भाजपा के 15 पार्षद निर्वाचित हुए है, साथ ही केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु की डबल इंजन की सरकार विकास के रही है, सरकार के द्वारा किसानों के धान को समर्थन मूल्य में लेकर किसानों की आय दुगुना किया है, जिससे आज भाजपा की सरकार द्वारा हर वर्गों का ध्यान रखकर कार्य के रही है, इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, नपा अध्यक्ष नागेश्वर साहू सहित अन्य ने भी सभा को सम्बोधित किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण भी किया गया।





