अमित टंडन ने ली एल्डरमैन पद की शपथ, पामगढ़ एसडीएम कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
{Pankaj Kurre}
पामगढ़ | नगर पंचायत पामगढ़ में एल्डरमैन नियुक्त किए गए अमित टंडन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम पामगढ़ स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां एसडीएम आर. के. तंबोली ने उन्हें विधिवत शपथ दिलाई। इस दौरान नगर पंचायत सीएमओ बृजमोहन सिंह परस्ते सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले सद्भावना भवन पामगढ़ में दो अन्य एल्डरमैन को भी एसडीएम द्वारा शपथ दिलाई जा चुकी है। अब क्रमवार सभी नियुक्त एल्डरमैन शपथ ग्रहण कर रहे हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पंचायत पामगढ़ के लिए अमित टंडन, तविंदर पाल सिंह गांधी और मुकेश कश्यप को एल्डरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि नए एल्डरमैन के सक्रिय योगदान से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी।





