बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के हरदी वन ग्राम में बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर

(हेमंत बघेल)

कसडोल। जिले के एक मात्र बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के हरदी वन ग्राम में बुजुर्ग को हाथी ने कुचला दिया है, जानकारी के अनुसार टस्कर हाथी के हमले से बुजुर्ग कनकुराम ठाकुर की मौके पर मौत हुई है, मिली जानकारी के अनुसार वनग्राम हरदी का रहने वाला मृतक कनकू राम खेत में काम करने गया हुआ था इसी दौरान बार अभ्यारण्य के डीके जंक्शन के पास के पास हाथी ने हमला कर दिया। इधर घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है, स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भय और आक्रोश देखा जा रहा है, ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी के बाद भी वन विभाग के डीएफओ धम्मशील गणवीर गंभीर नजर नही आये, और ग्रामीणों को जानकारी तो दी गई लेकिन विभाग प्रमुख ने अपने अधीनस्थों से प्रॉपर मॉनिटरिंग नही कराया गया। जिसके कारण निर्मम बुजुर्ग की मौत हो गया। इधर क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों की आमदी का मुनादी भी काम चलाऊ ही कराया गया। जिसका खामियाजा वनवासी अब भुगत रहें है।






इन्हें भी पढ़े