कैलाशगढ़ पलारी में सतनामी समाज के 51जोड़ी का आदर्श विवाह 16 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति होकर आशीर्वाद देंगे 

(नीलकमल आजाद)

गिधौरी पलारी विकासखंड के ग्राम कैलाशगढ़ में मानव सतनाम सेवा समिति एवं महिला बाल विकास विभाग पलारी जिला बलौदा बाजार के संयुक्त तत्वाधान में 16 अप्रैल 2026को सतनामी समाज के 51 जोड़े आदर्श विवाह कार्यक्रम परिणय सूत्र में बंधेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी होंगे कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , अति विशिष्ट अतिथि संदीप साहू जी विधायक कसडोल विधानसभा एवं विशिष्ट अतिथियों में विधायक सम्माननीय दिलीप लहरिया विधायक मस्तुरी ,श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़, डॉ सनम जांगडे प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोसले, श्याम टंडन जी प्रदेश अध्यक्ष बसपा छत्तीसगढ़ ,जय बहादुर बंजारे की प्रदेश अध्यक्ष सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति , श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर ,सुश्री सुमित्रा घृतलहरे अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार ,मोहन बंजारे प्रदेश महासचिव प्रगतिशील दिनेश बंजारे की प्रदेश सह सचिव प्रगतिशील सतनामीसमाज,रवि बंजारे सदस्य जिला पंचायत ,शैलेंद्र बंजारे सदस्य जिलापंचायत अंजलि विमल साहू सदस्य जिला पंचायत ,सविताभीम यादव अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी चरणदास तेहारवंश जिला अध्यक्ष अजा मोर्चा बलौदा बाजार, श्रीमती सुलोचना यादव अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा बाजार, कालिंद्री सोनवानी जनपद सदस्य श्रीमती कलावती क्षत्रिय सरपंच कुम्हारी के विशिष्ट आतिथ्य एवं समाज प्रमुखों के गरिमामय उपस्थिति में 51 जोड़ों का आदर्श विवाह संपन्न होगी ।उक्त जानकारी देते हुए श्री लेखराम गनहरे ने आत्मादास बांधेतथा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सतनाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अपील करते हुए अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

इन्हें भी पढ़े