आतिफ मॉडल पब्लिक स्कूल मोहतरा (ह) में मनाया गया वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह

(मदन खाण्डेकर)

गिधौर। विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत मोहतरा (ह)के आतिफ मॉडल पब्लिक स्कूल मोहतरा (ह) में वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और मेधावी विद्यार्थियों को स्व. डुकेश्वर पाटिल जी की स्मृति में 12 वीं व 10 वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान आने पर आतिफ मॉडल पब्लिक स्कूल मोहतरा (ह) के द्वारा 3001-3001/- नगद राशि से सम्मानित किया गया व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओ को 2001-2001/- नगद राशि से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अल्का अजय साहू (सरपंच )ने शिक्षा और तकनीकी ज्ञान के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में 24 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों ने पूरे माहौल को प्रेरणादायी बना दिया l बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया, वहीं अतिथियों ने बदलते दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्का अजय साहू (सरपंच)ने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के नन्हें हाथों में सुरक्षित है। समय की मांग के अनुसार बच्चों को आधुनिक और तकनीकी ज्ञान से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि वे आगे चलकर देश और समाज का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही समाज के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही शीतल संजय साहू (उपसरपंच) ने कहा कि शिक्षा जगत में तेजी से बदलाव हो रहा हैं और इन्हीं परिवर्तनों के अनुरूप बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूल के प्रधानपाठक एलिस पाटिल ने शिक्षा को ज्योति बताते हुए कहा कि इसके प्रकाश से पूरा विश्व आलोकित होता है। समारोह में विद्यालय स्तर मुख्य परीक्षा में प्रथम, द्वितीय स्थान आने वाले करीब 24 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने अरेरे मेरी जान है राधा , चंदवा बैगा , टुकनी धर के आबे ,देश रंगीला, जैसे गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। सरस्वती वंदना, अरेरे मेरी जान है राधा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वही कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मोहतरा (ह) की सरपंच अल्का अजय साहू , उपसरपंच शीतल संजय साहू , व सभी पंचगण , शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष ममता मानिकपुरी , गरिमा फाउंडेशन के अध्यक्ष मिथलेश बर्मन एवम सचिव पदमा बर्मन ,विद्यालय के उपप्रधान पाठक सीमा एलिस पाटिल , कु. मनीषा यादव , कु.पुष्पा साहू , मुकेश कुमार बारले जी , कु . मोनिका यादव व अभिभावक गण आदि लोग मौजूद रहे l






इन्हें भी पढ़े