एनएसएस गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए अनु कुर्रे का चयन
{Pankaj Kurre}
पामगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविका कुमारी अनु कुर्रे का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। उनका चयन शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के लिए हुआ है।
अनु कुर्रे की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस.आर. महेंद्र, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. श्वेता जैन, सुश्री मीरा टंडन, प्रोफेसर लक्ष्मी गौरी कुजूर, प्रोफेसर चांदनी छाबड़ा, समस्त अतिथि प्राध्यापक, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री ओम प्रकाश खन्ना सहित महाविद्यालय परिवार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों ने अनु कुर्रे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




