बलौदाबाजार ब्रेकिंग: बलौदाबाजार-रायपुर NH 130B में भीषण सड़क हादसा, 16 यात्रियों की घायल होने की जानकारी, 3 गंभीर

(देवेश साहू)

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-रायपुर NH 130B में भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है, सकरी बॉय पास के पास ट्रक और रॉयल रायपुर ट्रेवल्स की बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर पर करीबन 16 यात्री घायल होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आया है, भी तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में इलाज जारी है।


इधर टक्कर के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी पर पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है, वही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर चलाया राहत एवं बचाव अभियान। इधर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है, हालांकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है, इधर जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल प्रशासन ने कहा- घायलों की संख्या में बदलाव संभव और आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

इन्हें भी पढ़े