“समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार

हेमंत बघेल 

BALODABAZAR NEWS। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” (SOLUTION CELL) प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.09.2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना राजादेवरी की पुलिस टीम द्वारा जोंक नदी पुलिया के पास थरगांव रोड चांदन में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री (LIQUOR SALES) करते हुए 02 आरोपियों* को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचियों से ₹9000 कीमत मूल्य का 45 लीटर हांथ भट्टी कच्ची महुआ शराब (MAHUVA LIQUOR) जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना राजादेवरी में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम…

1. रोहन बारीक उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चांदन थाना राजादेवरी

2. बाल्मीकि कुम्हरिया उम्र 27 साल निवासी ग्राम बाम्हनडीह थाना बुडेन जिला बरगढ़ उडीसा वर्तमान निवासी ग्राम चांदन थाना राजादेवरी






इन्हें भी पढ़े