मेहर समाज सामुदायिक भवन का किया गया भूमिपूजन
कसडोल। विकासखंड कसडोल के समीपस्थ आदर्श ग्राम पंचायत छरछेद में 28 मई गुरुवार को मेहर समाज के लिए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन सरपंच व मानिकपुरी पैनका समाज के प्रदेश अध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी के कर कमलों द्वारा किया गया।मेहर समाज के बहुप्रतीक्षित मांग अनुसार माननीय जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता बालेश्वर वैष्णव के निधि द्वारा स्वीकृत यह भवन का निर्माण होगा।इस सामाजिक भवन के बनने पर मेहर समाज के लोगों ने अत्यंत हर्ष व्यक्त की है।वही ब्लॉक अध्यक्ष दिलहरण मिरी ने कहा कि भवन का निर्माण होने से समाज में जागरूकता,एकजुटता,शिक्षा,और अनेको सामाजिक विकास कार्यों को गति मिलेगी।इस भवन निर्माण के लिए मैं अपनी और अपने समाज की ओर से सरपंच भरतदास मानिकपुरी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता बालेश्वर वैष्णव को तहे दिल से शुक्रगुजार करते हुए आत्मीय आभार व्यक्त करता हूं।
वही इस भूमिपूजन अवसर पर सरपंच भरतदास मानिकपुरी,उपसरपंच धनंजय साहू,रोजगार सहायक शिवकरण घृतलहरे, पंच,पंचराम कैवर्त,प्रेम सागर भट्ट,मेहर समाज संरक्षक रामकुमार रात्रे,ब्लॉक अध्यक्ष दिलहरण मिरी,रामगोपाल मिरी, उपाध्यक्ष जीवन लाल रात्रे,शील कंठ मिरी,गिरिचंद सोनवानी,बुधराम मिरी,करमू बंजारे,शिवदत्त नवरंगे,मनमोहन मिरी,लोचन मिरी,मीडिया प्रभारी सुरेश मिरी,जगबंधु मिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


