बिग ब्रेकिंग: हाथी के कुचलने से बुजुर्ग की मौत, लकड़ी बीनने गया था मृतक, वन विभाग ने 25 हजार की दी आर्थिक सहायता राशि

(रौनक साहू)

कसडोल। बार अभ्यारण्य अन्तर्गत कोठारी परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 220 में रविवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे लकड़ी बीनने जंगल पहुँचे ग्रामीण को हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण के शव को कसडोल के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है, जहाँ मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है, पूरा मामला कोठारी रेंज के कक्ष क्रमांक 220 का बताया जा रहा है, इधर खबर शतक.इन से चर्चा में कोठारी रेंजर जीवन लाल साहू ने बताया कि कोठारी से 6 लोग जंगल लकड़ी बीनने तकरीबन दोपहर 12 बजे गए थे इसी दौरान हाथी से सामना होने पर 6 समूह की अन्य महिलाएं लौटकर तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

जब विभाग के द्वारा तुरंत मौके पर पहुँचकर जांच किया गया तो मृतक सोनाराम बरिहा उम्र 62 का शव हाथी के कुचलने से मौके पर मौजूद रहा। फिलहाल वन विभाग द्वारा अंत्योष्टि कार्यक्रम हेतु मृतक परिजनों को 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करवा दिया गया है। और आगामी सहायता राशि का प्रोसेस किया जा रहा है।






इन्हें भी पढ़े