इंटक छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव : सत्येन्द्र बंजारे को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

(पंकज कुर्रे)

रायपुर । भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) छत्तीसगढ़ ने संगठन विस्तार एवं सोशल मीडिया सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जांजगीर-चांपा जिले के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र कुमार बंजारे को प्रदेश प्रवक्ता (सोशल मीडिया) पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. होशीलाल प्रसाद शर्मा की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष मुकावन दास कश्यप के निर्देश पर की गई। नियुक्ति पत्र रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय से जारी किया गया।

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता बंजारे को संगठन की विचारधारा, मजदूर हितों एवं जनसरोकारों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशभर में प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में इंटक की नीतियों एवं गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी तथा युवाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। बंजारे लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से जांजगीर-चांपा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इंटक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

इंटक छत्तीसगढ़ ने कहा कि संगठन मजदूरों की आवाज को मजबूत करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहा है, जिसमें सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इन्हें भी पढ़े