बड़ी खबर: शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त
(पंकज कुर्रे)
रायपुर । छत्तीसगढ़ राजभवन से जारी आदेश के अनुसार शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के नए कुलपति के रूप में प्रोफेसर विनय चौहान की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 13(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है।
जारी आदेश में बताया गया है कि प्रोफेसर विनय चौहान वर्तमान में जम्मू (जम्मू एवं कश्मीर) स्थित द बिजनेस स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार, प्रोफेसर चौहान का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्तें संबंधित अधिनियम एवं परिनियमों में निहित प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित होंगी।
यह आदेश राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना द्वारा जारी किया गया है।


