भाजपा मंडल कसडोल की मासिक बैठक संपन्न, विधानसभा प्रभारी नीलू शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन
कसडोल। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय, कसडोल में भाजपा मंडल कसडोल की मासिक एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन विधानसभा प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
बैठक के प्रारंभ में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. सुदीप मानिकपुरी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से भाजपा मंडल कसडोल संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनेगा।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, मंडल प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अजय राव, जिला महामंत्री विजय यादव, मंडल सहप्रभारी श्रीमती सुलोचना यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. सुदीप मानिकपुरी, पूर्व जिला पंचायत सभापति नवीन मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामचंद्र ध्रुव, पूर्व प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, राजकुमार जायसवाल, श्रीमती सरिता जायसवाल, श्रीमती शीला वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, मंडल महामंत्री राजू हरिकांत साहू सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वप्रथम मंडल एवं सभी मोर्चों की नवगठित कार्यकारिणी का परिचय कराया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री नीलू शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता है। उन्होंने संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन, बूथ सशक्तिकरण एवं टीम भावना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से पार्टी द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा एवं उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।





