22 फरवरी को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, विधानसभा बजट सत्र को लेकर होगी चर्चा
Oplus_16908288
रायपुर। रायपुर में 22 फरवरी 2026 को भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित उनके निवास पर रात 8 बजे होगी। इसमें भाजपा के सभी विधायक और मंत्री शामिल होंगे।
बता दें कि, 23 छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। वहीं इस बैठक का उद्देश्य सत्र की तैयारियों पर फोकस रहेगा। विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब देने की रणनीति बनेगी।
बजट सत्र की रूपरेखा, सरकार की प्राथमिकताएं और सदन में प्रभावी प्रस्तुति पर चर्चा होगी। यह भाजपा की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा है। इसके साथ ही 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ का बजट पेश होगा। जिस वजह से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।









