भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
(रौनक साहू)
कसडोल। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, प्रखर राष्ट्रवादी एवं जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस सोमवार को भाजपा कार्यालय दर्रा कसडोल मे उनके तेलचित्र की पूजार्चना कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य मेलाराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू एवं मंडल अध्यक्ष डां सुदीप मानिकपुरी ने क उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री मुखर्जी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान सभी ने श्री मुखर्जी के द्वारा जनसंघ पर किए गए कार्यों पर भी विस्तृत से चर्चा किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डां सुदीप मानिकपुरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मेलाराम साहू,जिला प्रतिनिधि दिलहरण जायसवाल, महामंत्री दवय रामचंद्र ध्रुव एवं अनिल श्रीवास ,नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू,सांसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव,मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवर्त्य, पार्षद एवं महाविद्यालय के अध्यक्ष पुनेश्वर नाथ मिश्रा,पार्षद भगवती साहू, कार्यकर्ता धनंजय साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।





